पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। इस क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरीयों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रहरीयों और पुलिस के बीच आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम प्रहरीयों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया। उन्हें स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे तुरंत पुलिस को सूचित करें । इसके अलावा, थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में बेरीनाग क्षेत्र में डॉग स्क्वाड के साथ संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान निकाला गया। इस अभियान में बेरीनाग क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध नशीले पदार्थों, हथियारों और अन्य आपराधिक सामग्रियों की सघन चैकिंग की गई। पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई, और इलाके में सुरक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए व्यापक सतर्कता बरती गई ।
आगामी नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरीयों के साथ बैठक थाना बेरीनाग पुलिस ने चलाया डॉग स्क्वाड के साथ विशेष चैकिंग अभियान |
















Leave a Reply