पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा जनपद में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता का निरीक्षण |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ जनपद में अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता और उनकी कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी पिथौरागढ़ ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का बारीकी से आकलन किया और सुनिश्चित किया कि सभी कैमरे सही ढंग से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या खराबी को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि आगामी नगर निकाय चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के दौरान निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे । एसपी पिथौरागढ़ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों का सही तरीके से कार्य करना शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन कैमरों के माध्यम से न केवल अपराधों की पहचान और रोकथाम में मदद मिलती है, बल्कि यह आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी जरूरी है । इस मौके पर सीओ पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी सहित प्रभारी साईबर सैल श्री मनोज पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री ललित मोहन जोशी भी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *