03 शराबी वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहन किये सीज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने व मिशन मर्यादा के तहत कुल 83 के खिलाफ कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया ।

1- थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दिनेश सिंह भण्डारी निवासी नार्मल तिराहा डीडीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गये ।


2- थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पवन सिंह निवासी लोहाथल बेरीनाग और निरंजन सिंह निवासी सुर्खाल दसाईथल गंगोलीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गये ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 83 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *