पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतने की योजना बनाई है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर डीडीहाट क्षेत्र में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ धारचुला संजय पाण्डे ने किया, जिसमें थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज, एसएचओ अस्कोट के.एस. रावत और एसएसबी डीडीहाट के कर्मियों ने भाग लिया। इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी नगर निकाय चुनावों में शांति और सौहार्द बनाए रखें। पुलिस ने यह संदेश भी दिया कि किसी भी प्रकार की अशांति या कानून-व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी । साथ ही, फ्लैग मार्च के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने क्षेत्रवासियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज की अध्यक्षता में डीडीहाट क्षेत्र के नगर निकाय चुनाव प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में सभी प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करने और पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया । बैठक के दौरान डीडीहाट क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भी चर्चा की गई और उनके संवेदनशीलता को कम करने के उपायों पर विचार किया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की विघ्न बाधा न आए ।
आगामी नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में थाना डीडीहाट पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च आगामी नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में थाना डीडीहाट पुलिस ने चुनाव प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
















Leave a Reply