कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा हिस्ट्रीसीटरों की परेड और आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली धारचुला में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीसीटरों को थाने बुलाकर उनकी परेड करवाई और उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने, समाज में सौहार्द्र बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था में विघ्न डालने से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इस दौरान एसएचओ विजेन्द्र शाह ने चेतावनी दी कि यदि कोई हिस्ट्रीसीटर कानून का उल्लंघन करता है या शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल सभी हिस्ट्रीसीटर शांति से व्यवहार कर रहे हैं और पुलिस पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है। पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे । पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के माहौल को सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *