पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक धारचुला संजय पाण्डे द्वारा आज, थाना कनालीछीना और थाना डीडीहाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक ने थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्यूनिशन, आपदा उपकरण, अभिलेखों, और सी.सी.टी.एन.एस. कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही, थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देश दिए ।
पुलिस उपाधीक्षक धारचुला द्वारा थाना कनालीछाना और थाना डीडीहाट का आकस्मिक निरीक्षण कर, अधीनस्थ कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
















Leave a Reply