मुख्य सड़क मार्ग से 18 किमी पैदल कनार गांव पहुंची कोतवाली जौलजीबी पुलिस कनार देवी मेला सकुशल संपन्न गांव वालों के साथ रात्रि चौपाल लगाकर विभिन्न विषयों पर किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ के आखिरी गांव कनार में कोतवाली जौलजीबी पुलिस, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में, 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0का0 श्याम सिंह राणा, हे0का0 दीपक कापडी, और हो0गा0 विमल कुमार ग्राम कनार पहुँचे। पुलिस ने ग्रामवासियों के साथ रात्री चौपाल लगाकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें गांववासियों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया । गोष्ठी के दौरान देशभर में चल रहे नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों पर जानकारी दी गई और गांववासियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, नशे से बचने की शपथ भी दिलवाई गई। पुलिस ने साइबर अपराध, बाल अपराध और उनसे बचने के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी । ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग इस अभियान में महत्वपूर्ण रहा, जिससे पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास और समन्वय और भी मजबूत हुआ। कनार देवी मेला को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने में इस सामुदायिक सहयोग का बड़ा योगदान था । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने इस मौके पर जौलजीबी पुलिस की सराहना की और आगे भी ऐसी सामुदायिक पहल को जारी रखने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *