पुलिस द्वारा उप निरीक्षक और गुल्मनायक परीक्षा की सुरक्षित और नकलविहीन संचालन हेतु कड़ी निगरानी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) और गुल्मनायक (पीएसी/आईआरबी) की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल विहीन और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा गया है । पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी और पुलिस उपाधीक्षक धारचुला संजय पाण्डे के परवेक्षण में सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग की गई है। साथ ही, भ्रामक और झूठी सूचनाएँ फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसपी रेखायादव स्वयं हर स्थिति पर नजर बनाये हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *