पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना गंगोलीहाट में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी द्वारा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीसीटरों को थाने में बुलाकर उनकी परेड करवाई गई । इस अवसर पर हिस्ट्रीसीटरों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, समाज में सद्भावना कायम रखने और किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था में विघ्न डालने से बचने के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। एसओ गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी ने चेतावनी दी कि यदि कोई हिस्ट्रीसीटर कानून का उल्लंघन करता है या शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । एसओ ने यह भी बताया कि वर्तमान में सभी हिस्ट्रीसीटर शांति से व्यवहार कर रहे हैं और पुलिस पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संजीदा है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, और किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे । पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान वातावरण सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें ।
थाना गंगोलीहाट पुलिस ने की हिस्ट्रीसीटरों की परेड, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश |
















Leave a Reply