पिथौरागढ़ | नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए पिथौरागढ़ जनपद पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के मार्गदर्शन में पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
इस अभियान के तहत निम्नलिखित थानो ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए:
• एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा जीजीआईसी मे, उ0नि0 जितेन्द्र सोराडी द्वारा मिशन ई0कॉ में, उ0नि0 कमलेश जोशी व उ0नि0 मनोज जलाल द्वारा जीआईसी में हो रही उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/अभिसूचना) एवं गुल्मनायक (पीएसी/आईआरबी) लिखित परीक्षा के अभियर्थियो के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
• थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 मीनाक्षी मनराल व उ0नि0 सुप्रिया नेगी द्वारा जाजरदेवल क्षेत्र में महिलाओ की रात्री चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
• थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी क्वीटी चन्दन सिंह द्वारा ग्राम गिनी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
• थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा कनालीछीना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही जागरूकता पोस्टर चस्पा किये गये।
• थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय पुलिस टीम द्वारा झूलाघाट क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों, बाल अपराधों और उनसे बचने के उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही आगामी नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इस क्रम में, थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में चौकी सेराघाट प्रभारी श्री भुवन गेहतोडी ने थाना क्षेत्र में विभिन्न बूथों का भ्रमण किया ।
















Leave a Reply