पिथौरागढ़ | “नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए पिथौरागढ़ जनपद पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन में पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत धारचुला पुलिस ने कस्बा धारचुला में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टैक्सी चालकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही, टैक्सी चालकों को नशे से बचने की शपथ भी दिलवाई गई । कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों, बाल अपराधों और उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान के बारे में जानकारी मिल सके ।
धारचुला पुलिस ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत टैक्सी चालकों को दिलाई शपथ नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों, बाल अपराधों आदि के बारे में दी जानकारी |
















Leave a Reply