पुलिस लाइन पौड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित, 19 पुलिस कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान |

🩸रगों में बहता खून जब किसी के काम आता है,
तब एक अनजान चेहरा भी मुस्कुराता है।
पौड़ी पुलिस ने रक्तदान कर दिखाया है,
सेवा का असली अर्थ मानवता कहलाता है।🩸

पौड़ी | दिनांक 18 जून 2026 को पुलिस लाइन पौड़ी में उत्तराखण्ड ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 19 पुलिस कर्मियों द्वारा 19 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को रक्तदान के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभों तथा मानव जीवन में इसकी उपयोगिता के संबंध में भी जागरूक किया गया । जनपद पुलिस द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया जाता रहा है। रक्तदान शिविर भी इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा, जिसके माध्यम से मानवता एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया।

“एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों को नई उम्मीद देता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *