थाना जाजरदेवल पुलिस ने 12 कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालक गिरफ्तार सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 179 लोगों के खिलाफ कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
इस क्रम में

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 कुबेर सिंह, हे0का0 दीपक टम्टा व का0 सुरेन्द्र रौतेला द्वारा गुप्त सूचना पर ग्राम पधेड़ा में छापेमारी की गयी । इस दौरान राजेन्द्र सिंह पुत्र खडक सिंह निवासी ग्राम पधेडा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ को 12 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में उ0नि0 आशीश रावत द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक आमीर शोहेल निवासी गरूड़ बागेश्वर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

प्रभारी थाना बेरीनाग उ0नि0 पूजा मेहरा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राहुल कुमार निवासी जाट, गणाई पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 179 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *