पौड़ी | कोतवाली कोटद्वार में आकिब खान एवं मोहम्मद जीशान, निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार द्वारा सूचना दी गई कि वे ठेकेदारी का कार्य करते हैं। आज दोपहर उन्होंने आईडीबीआई बैंक, कोटद्वार से ₹4,00,000/- (चार लाख रुपये) की नकद धनराशि निकाली थी। उक्त धनराशि एक बैग में रखकर वे मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे, लेकिन मार्ग में कहीं बैग गिर जाने के कारण पूरी धनराशि गुम हो गई । घटना की सूचना मिलते ही कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रिय होकर युवकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा बैंक से धनराशि निकालने के बाद उनके द्वारा तय किए गए पूरे मार्ग का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया। इसके उपरांत संबंधित मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को घंटों तक खंगाला गया। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल से लेकर संभावित स्थानों तक पैदल एवं वाहन से लगातार तलाश अभियान चलाया। हर छोटे-बड़े सुराग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों ने अथक मेहनत, सतर्कता और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया। लगातार प्रयासों, तकनीकी विश्लेषण एवं गहन खोजबीन के परिणामस्वरूप पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई और धनराशि की तलाश में निर्णायक प्रगति हासिल की गई।
समय बीतने के साथ युवकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी, वहीं दूसरी ओर पुलिस टीमें पूरे समर्पण, जिम्मेदारी और दृढ़ संकल्प के साथ लगातार खोजबीन में जुटी रहीं। प्रत्येक संभावित सुराग पर गंभीरता से कार्य करते हुए पुलिस कर्मियों ने अथक प्रयास किए, लगातार की गई गहन तलाश, तकनीकी विश्लेषण, सूझबूझ एवं सतर्क कार्यवाही के फलस्वरूप पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत और निरंतर प्रयासों के बाद युवकों की खोई हुई पूरी ₹4,00,000/- (चार लाख रुपये) की धनराशि सुरक्षित अवस्था में बरामद कर ली गई। इसके उपरांत दोनों युवकों को धनराशि बरामद होने की सूचना देकर कोतवाली कोटद्वार बुलाया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात बरामद की गई पूरी ₹4,00,000/- (चार लाख रुपये) की धनराशि सकुशल उनके सुपुर्द कर दी गई। लंबे समय से चली आ रही चिंता और परेशानी पलभर में राहत में बदल गई तथा उनके चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलकने लगी। युवकों द्वारा पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही तथा जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।
















Leave a Reply