मुख्यमंत्री के पौड़ी आगमन के दृष्टिगत पुलिस लाइन में हुई व्यापक ब्रीफिंग, सुरक्षा प्रोटोकॉल पर विशेष जोर VVIP मूवमेंट के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता एवं समन्वय के निर्देश ।

पौड़ी | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के पौड़ी में आगमन एवं कडोंलिया महोत्सव के उद्घाटन एवं विभिन्न कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को पूर्णतः सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन पौड़ी में ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पौड़ी तपेश कुमार, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाई एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह खाती भी उपस्थित रहे । अधिकारियों द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को उनके निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट, रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, संचार समन्वय, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। ब्रीफिंग में विशेष रूप से कार्यक्रम स्थलों, आवागमन मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जाए, सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्बाध, सुरक्षित एवं त्रुटिरहित ड्यूटी संपादित करने के निर्देश दिए गए । साथ ही निर्देशित किया गया कि ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ उपस्थित रहेंगे तथा ड्यूटी के दौरान अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप सघन जांच डीएफएमडी (Door Frame Metal Detector) एवं एचएचएमडी (Hand Held Metal Detector) सहित अन्य उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बिना वैध अनुमति अथवा पास के किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *