पौड़ी । अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम एवं अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में फायर सर्विस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। जन-जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटल-ढाबों एवं सार्वजनिक संस्थानों का नियमित फायर ऑडिट एवं सुरक्षा निरीक्षण किया जा रहा है ।
इसी क्रम में प्रभारी फायर यूनिट द्वारा श्रीनगर क्षेत्र के होटल प्रताप, हैप्पी होटल एवं पूजा रेस्टोरेंट का अग्निसुरक्षा निरीक्षण एवं फायर ऑडिट किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास व्यवस्था, सुरक्षा संसाधनों तथा अग्निसुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण में चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्रारंभिक अग्निशमन तकनीकों एवं अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया ।
अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु श्रीनगर में होटल, ढाबों एवं प्रतिष्ठानों का फायर टीम द्वारा किया गया फायर ऑडिट एवं सुरक्षा निरीक्षण ।
















Leave a Reply