शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले दो लोग गिरफ्तार यातायात नियमों व मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 57 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, नाबालिकों द्वारा वाहन चलाने, मोबाइल प्रयोग कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में विगत देर रात्रि तक क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिस दौरान चौकी प्रभारी घाट जितेन्द्र सौराड़ी द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पूरन सिंह निवासी खटीमा उद्यमसिंह नगर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में उ0नि0 बबीता टम्टा द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने पर मनोज घटाल निवासी सल्ला चिंगरी को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान के दौरान ट्रेफिक रूल तोड़ने व मिशम मर्यादा के तहत कुल 57 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *