जाम छलका, गाड़ी चली फिर सीधे थाने की गली ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे में वाहन दौड़ाने वाले 05 चालक पुलिस हिरासत में, वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब पीकर वाहन चलाकर अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में विगत दिवस एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान उपनिरीक्षक कमलेश जोशी, चौकी प्रभारी ऐंचोली मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए विजेन्द्र प्रताप चन्द्र, पुष्कर सिंह, पवन पाटनी, विजय कोहली तथा दीपांशु चौहान को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पुलिस हिरासत में लिया गया।
पांचों चालकों के वाहन सीज कर थाने में खड़े कर दिए गए तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

*ऑपरेशन प्रहार जारी है…*
नशे में ड्राइविंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *