ड्रग्स तस्करी पर डीडीहाट पुलिस का वार, 3.07 ग्राम हेरोइन के साथ अभियुक्त दबोचा गया |

पिथौरागढ़ | सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । डीडीहाट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक मोटर साईकिल सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा । पुलिस द्वारा शक होने पर उक्त बाईक सवार चालक को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.07 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध हेरोईन (स्मैक) बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति अंकित शाह निवासी हाटथर्प डीडीहाट को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मो0सा0 को भी सीज की गयी ।

🔹 पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह हेरोईन हल्द्वानी से लेकर आया है, पैसा कमाने के लिये छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर यहां लोगों को बेचता था ।
👮‍♂️ पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है। तस्करी नेटवर्क में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🔥 *पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:*
जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन को जड़ से समाप्त करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *