विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है । कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक के.एस. रावत, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *