ऑपरेशन “प्रहार” के तहत थाना कनालीछीना पुलिस की बड़ी कार्रवाई गैर जमानती वारंटी को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश |

पिथौरागढ़ | थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा गैर जमानती वारंटी अभियुक्त *प्रेम प्रसाद निवासी ग्राम ख्वाकोट पिथौरागढ़ जो धारा 509 भादवि एवं 67(I) आईटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहा था, को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त को बार-बार सम्मन भेजने के बाद भी कोर्ट में प्रस्तुत नही हो रहा था जिस पर कोर्ट द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया । थानाध्यक्ष कनालीछीना उप निरीक्षक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, जिसमें अ0उ0नि0 राजेंद्र कुमार मय पुलिस बल* शामिल थे, द्वारा अभियुक्त की लगातार तलाश एवं सुरागरसी की गई। तत्पश्चात अभियुक्त को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *