पिथौरागढ़ | जनपद में अवैध शराब के कारोबार, नशे एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है । इसी क्रम में आज थाना जाजरदेवल से
उ0नि0 आनन्द गिरी, अ0उ0नि0 मनोज कुमार एवं हो0गा0 दीपक कुमार द्वारा क्षेत्र में गश्त/पैट्रोलिंग के दौरान लछैर चौराहे के पास स्थित एक परचून की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने एवं परोसने वाले दुकान संचालक मिलाप सिंह निवासी दौली, खर्कदोली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । वहीं दूसरी ओर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए वाहन चालक नवीन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया । इसके अतिरिक्त, बाजार क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था भंग कर रहे हरीश चन्द्र को पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की ।
परचून की दुकान की आड़ में बिक रही थी शराब, थाना जाजरदेवल पुलिस ने दबोचा दुकान संचालक कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज |
















Leave a Reply