पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ के सीमावर्ती थाना/कोतवाली क्षेत्रों में भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है । थानाध्यक्ष बलुवाकोट नीमा बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा पर गश्त की गयी । गश्त/ काम्बिंग का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखना, सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, आमजन से सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है ।
पिथौरागढ़ पुलिस — सुरक्षा, सतर्कता एवं जनसेवा हेतु प्रतिबद्ध
















Leave a Reply