सम्मान, समर्पण और सेवाओं को सलाम, पुलिस परिवार ने अपने अनुभवी साथियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस परिवार के लिए आज का दिन भावुक एवं गौरवपूर्ण रहा, जब वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई ।

उ0नि0 रविन्द्र सिंह पांगती अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर सेवानिवृत्त हुए।
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर सेवानिवृत्त हुए।
अपर उ0नि0 तारा बोनाल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर सेवानिवृत्त हुए।
मुख्य आरक्षी दया राम सिंह रावत अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
एसपी महोदय ने कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी तथा उनके योगदान को हमेशा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *