पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *चौकी प्रभारी ऐचोली उ0नि0 श्री कमलेश जोशी* द्वारा चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोका गया, जिसे एक नाबालिग द्वारा चलाया जा रहा था । जांच में वाहन चालक के नाबालिग पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन स्वामी/अभिभावक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ₹25,000 का चालान किया गया तथा स्कूटी को सीज कर दिया गया। बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस सभी अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने हेतु वाहन न दें। नाबालिग द्वारा वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को भी खतरे में डाल सकता है ।
नाबालिग को वाहन देना पड़ा भारी, अभिभावक का ₹25,000 का चालान, स्कूटी सीज |
















Leave a Reply