पिथौरागढ़ | “नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में, पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रा0इ0का0 दिगतोली व रा0उ0मा0वि0 डाकुडा में, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी द्वारा कस्बा गंगोलीहाट में, थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बा डीडीहाट में, चौकी प्रभारी चौकोड़ी पूजा मेहरा द्वारा कस्बा चौकोड़ी में, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा ग्राम पाली, सेरी कुम्डार, उर्ग आदि क्षेत्रों में जागरूकता गोष्ठियाँ व रैली का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को नशे के दुरुपयोग के बारे में जागरूक करना और इसके हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना था ।
नशा मुक्त देवभूमि अभियान को सफल बनाने में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस जनपद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान |














Leave a Reply