पुलिस ने 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जिले में अवैध शराब की तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना और माफियाओं की गतिविधियों को समाप्त करना है । थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमें अ0उ0नि0 मो0 आकिल सिद्दकी, हे0का0 आनन्द बल्लभ, हे0का0 राजपाल सिंह भी शामिल थे, ने खेती गांव के पास चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त दलीप प्रसाद पुत्र लक्ष्मण राम निवासी ग्राम डमडे, जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से कुल 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना गंगोलीहाट में धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

पुलिस कप्तान का संदेश:
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। पिथौरागढ़ जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *