नशे के खिलाफ निर्णायक वार : पिथौरागढ़ पुलिस ने हेरोइन/चरस सप्लाई चेन से जुड़े अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में नशे के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । ज्ञात हो कि एसओजी पिथौरागढ़ द्वारा पिथौरागढ़ क्षेत्र के एक होटल से चार हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण की विवेचना एवं लगातार की जा रही कार्रवाई के क्रम में मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त साहिल कुमार उर्फ “घंटू” निवासी पियाना, कोतवाली एवं जनपद पिथौरागढ़ को सिल्थाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी उपनिरीक्षक श्री ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा की गई। अभियुक्त के विरुद्ध अवैध हेरोइन/चरस की बिक्री तथा आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्तता पाए जाने पर धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अभियुक्त लगातार हीरोइन (स्मैक) तस्करी कर रहा था जिस पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखते हुए धर दबोचा । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है। जनपद पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *