पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कमबोज द्वारा आज थाना डीडीहाट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में थानाध्यक्ष ने थाना कर्मचारियों और अधिकारियों को जनपद में चल रहे विभिन्न अभियानों के बारे में अपडेट किया। साथ ही, उन्होंने सभी को अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की सलाह दी । गोष्ठी में कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उन्हें गंभीरता से सुना गया। थानाध्यक्ष सुरेश कमबोज ने समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करने का आश्वासन दिया और कर्मचारियों के अच्छे कार्य प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरित किया । अगामी निकाय चुनावों के मद्देनज़र, थानाध्यक्ष ने कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए दिशा-निर्देशों से भी सभी कर्मचारियों को अवगत कराया गया ।
थाना डीडीहाट के अधिकारी/कर्मचारियों को थानाध्यक्ष ने किया अपडेट |














Leave a Reply