पिथौरागढ़ | सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी SOG नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । पुलिस चौकि घाट के सामने सड़क पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाहनों की चैकिंग के दौरान लोहाघाट की तरफ से एक स्कूटी पिथौरागढ की तरफ आती दिखायी दी । पुलिस द्वारा स्कूटी चालक को रोकने का इसारा किया गया परंतु वह वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। एसओजी व पुलिस के द्वारा शक होने पर रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.68 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद की गई। अभियुक्त तरुण ग्वाल निवासी पितरौता पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्कूटी भी सीज की गयी ।
*पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:*
जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन को जड़ से समाप्त करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा ।
















Leave a Reply