पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा गैर जमानती वारंटी अभियुक्त संजय बेरवा निवासी एमईवी कॉलोनी, अलवर, राजस्थान, उम्र 25 वर्ष, जो धारा 420 भादवि एवं 66D आईटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहा था, को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । थानाध्यक्ष जाजरदेवल उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, जिसमें उप निरीक्षक महावीर सिंह मय पुलिस बल शामिल थे, द्वारा अभियुक्त की लगातार तलाश एवं सुरागरसी की गई। तत्पश्चात अभियुक्त को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है ।
ऑपरेशन “प्रहार” के तहत पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गैर जमानती वारंटी राजस्थान से गिरफ्तार |
















Leave a Reply