पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले और किरायेदार, कर्मचारी सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया ।
• थानाध्यक्ष डीडीहाट सुरेश कमबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किरायेदार सत्यापन न कराने पर मकान मालिक मोती सिंह पुत्र मान सिंह निवासी गोर्थल थाना डीडीहाट के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान काटा।
• थानाध्यक्ष जाजारदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 शंकर सिंह रावत द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुरेन्द्र उर्फ विमल सिंह निवासी बीसाबझेड को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया ।














Leave a Reply