पिथौरागढ़ | आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद पिथौरागढ़ में शान्ति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जनपद पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में जनपद के
सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सीएलजी सदस्यों, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों, पीस कमेटी सदस्यों एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं । बैठकों के दौरान पर्वों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई तथा अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया । थाना प्रभारियों द्वारा उपस्थित जनों से बाजार क्षेत्र की सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । जनपद पुलिस ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की है ।
आगामी ईद के मद्देनज़र जनपद पुलिस द्वारा शान्ति एवं समन्वय गोष्ठी आयोजित |
















Leave a Reply