जागरूकता ही सुरक्षा की पहली ढाल, कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम लधड़ा, तल्ली मिर्थी के लोगों के साथ तथा सीएलजी सदस्यों के साथ जनजागरूकता अभियान चलाकर उनको महत्वपूर्ण कानूनों व सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी गईं ।

इस दौरान संजय जोशी द्वारा उपस्थित लोगों से संवाद कर उन्हें विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां:*
🔹 महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों व हेल्पलाइन की जानकारी
🔹 नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता
🔹 साइबर अपराध से बचाव के तरीके
🔹 सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया

पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें।

पिथौरागढ़ पुलिस का उद्देश्य — जागरूक समाज, सुरक्षित समाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *