ऑपरेशन “प्रहार” – नियम तोड़ने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त वार कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा वारंटी गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | उ0नि0 हरीश सिंह द्वारा एनआई एक्ट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त सुरेश राम निवासी कलुआखान को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

ड्रिंक एंड ड्राइव / शांति भंग पर कार्रवाई
🔹 कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 ललित डंगवाल द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते हुए सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹 कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में शांति भंग करने पर माही बोहरा निवासी लिनठ्यूडा, किशन कुमार निवासी पांडे गांव व आशीष निवासी कुमौड़ को अपर उ0नि0 कुबेर सिंह द्वारा धारा 172 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया।
🔹 कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर शांति भंग करने पर दिनेश पाठक निवासी बेरीनाग को धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया।
🔹 कोतवाली बेरीनाग से वाहन चेकिंग के दौरान उ0नि0 हरीश सिंह द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए निहाल सिंह नेगी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹 कोतवाली गंगोलीहाट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते हुए खुशाल सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *