मूकबधिर बालक को कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों से मिलाया |

पिथौरागढ़ | चौकड़ी क्षेत्र से एक 6 वर्षीय मूकबधिर बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चौकड़ी अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी मय पुलिस टीम, हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन एवं डायल 112 बेरीनाग के कर्मचारियों द्वारा तत्काल खोजबीन अभियान चलाया गया । लगातार प्रयासों के दौरान बालक के लोहाथल जंगल क्षेत्र में होने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को सकुशल बरामद किया गया तथा उसके पिता के सुपुर्द किया गया । बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की ।

उत्तराखण्ड पुलिस — सेवा, सुरक्षा और मानवता के लिए सदैव तत्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *