पुलिस अधीक्षक का कोतवाली झूलाघाट का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश |

पिथौरागढ़ | आज अक्षय प्रहलाद कोंडे (IPS), पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली झूलाघाट का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, भोजनालय, मालखाना, हवालात तथा कार्यालय अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया गया ।

👮♂️ इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को—
✔️ अनुशासन बनाए रखने
✔️ समयपालन सुनिश्चित करने
✔️ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने
✔️ जनता के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी व्यवहार अपनाने
✔️ उच्च कार्यकुशलता एवं प्रोफेशनलिज़्म के साथ कार्य करने
के सख्त निर्देश दिए।
साथ ही, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी गश्त, तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए । इसके अतिरिक्त, अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस दौरान एसएसबी अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक (गोष्ठी) आयोजित कर सीमा पर सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सूचना आदान-प्रदान एवं संयुक्त कार्यवाही को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई । पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना दिवस एवं सीएलजी मीटिंग का आयोजन कर स्थानीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *