पिथौरागढ़ | प्रवीण सोनबाजी चौरे, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र), हाल निवासी जाजरदेवल द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि उनके साथ टेलीग्राम के माध्यम से अधिक लाभ का लालच देकर विभिन्न तिथियों में कुल ₹18,96,866 की ठगी की गई । तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में धारा 318 बीएनएस के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा साइबर सेल टीम एवं थाना जाजरदेवल पुलिस को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । थानाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा साइबर सेल प्रभारी श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में साइबर/सर्विलांस टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्त की पहचान की गई, जो जिला हैदराबाद (तेलंगाना) में छिपा हुआ था ।
अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, किन्तु पुलिस की सतर्कता एवं कुशल रणनीति के चलते अभियुक्त —
कोथरोजू गणेश, निवासी मानकामकोटा, जिला करीमनगर, हाल निवासी रूम नं. 202, एसआर टावर, जिला हैदराबाद (तेलंगाना) को गिरफ्तार किया गया।
उक्त प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों —
• हर्षथली, निवासी मधूनूर, जिला धर्मापुरी (तेलंगाना)
• अजिदा, निवासी जगतायल टाउन (तेलंगाना)
को न्यायालय से प्राप्त नोटिस तामील कराए गए हैं।
अभियुक्त कोथरोजू गणेश के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी के कुल 07 मामले दर्ज पाए गए हैं।
अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा पुलिस टीम को ₹2500/- नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।















Leave a Reply