ऑपरेशन “प्रहार” हर मोर्चे पर सख्त एक्शन, अपराधियों में हड़कंपढाबे की आड़ में शराब तस्करी, ड्रिंक एंड ड्राइव व शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ा एक्शन कुल 6 गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। अवैध शराब, नशे में उत्पात, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन व फरार वारण्टियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है।

मुख्य कार्रवाई
*ड्रिंक एंड ड्राइव व शांति व्यवस्था भंग पर कार्रवाई*
वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 कमलेश जोशी ने वाहन चालक प्रकाश कफलिया को, थाना बलुवाकोट से अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल द्वारा वाहन चालक मोहन सिंह को, कोवताली गंगोलीहाट से एसएचओ कैलाश जोशी द्वारा वाहन चालक दिनेश नाथ को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया । इसी क्रम में थाना थल क्षेत्र में दो लोगों क्रमशः भरत मौर्य व सूरज सिंह मेहरा द्वारा हल्ला गुल्ला गाली गलौच कर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी जिन्हें अपर उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डेय द्वारा धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।*ढाबे की आड़ में अवैध शराब तस्करी का खुलासा*
गुप्त सूचना के आधार पर थाना जाजरदेवल से उ0नि0 सुप्रिया नेगी मय टीम द्वारा छापेमारी के दौरान सुजई रोड पर एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/ परोसने वाले ढाबा संचालक भगवान सिंह निवासी सुजई को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वारण्टी गिरफ्तार*
एम.वी. एक्ट के तहत वारण्टी अभियुक्त हरीश कुमार को थाना थल से अपर उ0नि0 विनोद भट्ट को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पिथौरागढ़ पुलिस — कानून का पालन सुनिश्चित, अपराधियों पर निरंतर प्रहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *