पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में साप्ताहिक परेड अनुशासन जोश और समर्पण का प्रदर्शन |

पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस बल की कार्यक्षमता अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में जवानों का जोश, उत्साह एवं उत्कृष्ट तालमेल देखने को मिला । एसपी पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जवानों की टर्नआउट, ड्रिल एवं अनुशासन का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

*फिटनेस पर विशेष जोर*
एसपी महोदय ने जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए नियमित व्यायाम, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाने के मूल मंत्र दिए।
*संदेश स्पष्ट — फिट पुलिस, सुरक्षित समाज*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *