थाना झूलाघाट पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली थाना जाजरदेवल पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता गोष्ठी आयोजित की |

पिथौरागढ़ | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में, सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रा0इ0का0 झूलाघाट में छात्रों को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत, अपर उ0नि0 कुबेर सिंह रावत, म0हे0का0 चन्द्रा गोस्वामी द्वारा रा0इ0का0 पलेटा जाजरदेवल के छात्र-छात्राओं को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम में पुलिस ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में बताया, जिनमें शामिल है:
1. मिशन ड्रग फ्री देवभूमी: छात्रों को 2025 तक देवभूमी उत्तराखण्ड को ड्रग फ्री बनाने के बारे में प्रोत्साहित किया गया।
2. नशे के दुष्परिणाम: नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए।
3. साइबर सुरक्षा: पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपाय बताए। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरों पर चर्चा की।
4. महिला सुरक्षा: पुलिस ने महिला सुरक्षा के संबंध में डायल 112 की उपयोगिता पर जोर दिया और महिलाओं को आत्मरक्षा के कुछ सरल उपायों के बारे में बताया।
5. सड़क सुरक्षा: सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर जागरूक किया गया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और शराब पीकर वाहन न चलाने के महत्व के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। पुलिस ने छात्रों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *