पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान संचालित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में विगत दिवस थानाध्यक्ष जौलजीबी श्री प्रदीप यादव के नेतृत्व में थाना जौलजीबी पुलिस एवं एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन गश्त अभियान चलाया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई तथा आवश्यक पूछताछ एवं चेकिंग की गई । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इसी प्रकार कड़ी एवं सतत चौकसी बनाए रखी जा रही है ।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जौलजीबी पुलिस की कड़ी चौकसी |
















Leave a Reply