5 घंटे में हत्याकांड का खुलासा: पिथौरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम पुरान में हुए एक जघन्य हत्याकांड का पिथौरागढ़ पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए उत्कृष्ट कार्यक्षमता का परिचय दिया । प्राप्त तहरीर के अनुसार, वादी सूरज कुमार द्वारा सूचना दी गई कि उनके चाचा बिशन राम, जो अपने पुत्र गौरव कुमार के साथ घर में रुके थे, को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। घायल ने स्वयं बताया कि उनके पुत्र द्वारा हथौड़े से बेरहमी से हमला किया गया है । घायल को तत्काल 108 सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई | घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और मात्र 5 घंटे के भीतर पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल (विवेचक) , हे0का0 अब्दुल खालिक एवं हे0का0 कुंदन अधिकारी की टीम द्वारा अभियुक्त गौरव कुमार निवासी पुरान उम् 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया गया ।

पिथौरागढ़ पुलिस — आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *