आईजी कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल द्वारा जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण सख्त अनुशासन, संवेदनशील पुलिसिंग यही है हमारी पहचान पिथौरागढ़ पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण, निर्माण कार्यों का गुणवत्ता परीक्षण, परेड निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन |

पिथौरागढ़ | पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र, रिद्धिम अग्रवाल द्वारा पुलिस लाईन पिथौरागढ़ का व्यापक एवं बहुआयामी वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत कार्यवाही की गई—
*पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में परेड का निरीक्षण एवं अनुशासन/टर्नआउट का मूल्यांकन*

पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में आयोजित परेड का निरीक्षण करते हुए द्वारा जवानों के अनुशासन, टर्नआउट, ड्रिल, एकरूपता एवं समन्वय का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। परेड की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों की सराहना की गई । पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत भ्रमण एवं वार्षिक व्यवस्थाओं का सीय परिसर एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, रख-रखाव, संसाधनों के समुचित उपयोग एवं कार्मिकों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ।

*सैनिक सम्मेलन के माध्यम से कार्मिकों की समस्याओं का समाधान एवं मनोबल संवर्धन*
पुलिस कार्मिकों के साथ आयोजित सैनिक सम्मेलन में महोदया द्वारा उपस्थित कर्मचारियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा कार्मिकों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
*जनता के साथ सम्मेलन एवं जनसंवाद*

निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा आमजन के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही जनता के साथ संवाद को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया । अपराध गोष्ठी, क्षेत्राधिकारियों के कार्यों की समीक्षा एवं “ऑपरेशन प्रहार” अभियान की गहन समीक्षा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान महोदया द्वारा क्षेत्राधिकारियों के कार्यों की बिंदुवार गहन समीक्षा करते हुए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए—
*विवेचनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा*

विशेष अपराधों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया।

शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं जांचों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

थानों एवं कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करते हुए लंबित मालों का भौतिक सत्यापन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

ई-साक्ष्य (e-Sakshya), NATGrid एवं अन्य महत्वपूर्ण पोर्टलों पर डेटा अंकन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

महिला अपराध: सभी महिला संबंधी अपराधों की विवेचना 60 दिवस की समयसीमा के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य किया गया।

NDPS एवं ड्रग तस्करी: बड़े तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्ती की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

गुमशुदा नाबालिग: गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाकर 100% बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अज्ञात शवों की शिनाख्त: आधुनिक तकनीक एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अज्ञात शवों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*ऑपरेशन प्रहार अभियान की समीक्षा*

इसके अतिरिक्त, “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान की गहन समीक्षा की गई। महोदया द्वारा अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए इसे और अधिक प्रभावी, लक्षित एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित अन्य अधिकारी गण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *