पिथौरागढ़ | जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। अवैध गतिविधियों, शराब तस्करी एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्ती साफ दिखाई दे रही है।
कार्रवाई की झलक:
कोतवाली डीडीहाट
अपर उ0नि0 प्रदीप यादव मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालक राम सिंह धामी निवासी मड़मानले, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
कोतवाली गंगोलीहाट
शराब के नशे में लोक अव्यवस्था फैलाकर शांति भंग करने वाले कमलेश चन्द्र मेहरा निवासी जीरल, गंगोलीहाट को हे0का0 निर्मल नाथ द्वारा मौके पर काबू कर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया।
⚠️ संदेश साफ है:
कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!
















Leave a Reply