पिथौरागढ़ | पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा, देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पिथौरागढ़ दया किशन के नेतृत्व में विभिन्न संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस क्रम में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुनस्यारी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मदकोट का अग्निसुरक्षा दृष्टि से फायर आडिट कर संबंधित को नोटिस दिए गए। इसके अतिरिक्त छुरमल फिलिंग स्टेशन, ककड सिह बैण्ड, क्वीटी तेजम का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उनके प्रयोग की जानकारी दी गई। साथ ही, प्राथमिक अग्नि दुर्घटना की स्थिति में सभी कर्मचारियों को फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया । इसके अलावा, मल्लिकार्जुन स्कूल मदकोट के छात्रों और शिक्षकों को अग्निशमन जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और आपातकालीन स्थितियों में फायर यूनिट की तत्परता की जांच करना था। जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी निरंतर किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी पूरी तरह से तैयार रहें ।
विभिन्न संस्थानों में अग्निशमन जनजागरूकता कार्यक्रम एवं फायर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण संपन्न |














Leave a Reply