कोतवाली धारचुला पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त धर दबोचा अभियुक्त पर कोर्ट में चैक बाउन्स का वाद चल रहा है |

पिथौरागढ़ | कोतवाली धारचुला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो लम्बे समय से फरार चल रहा था । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इस कड़ी में अभियुक्त जय प्रकाश मौसाल पुत्र राम सिंह निवासी देवधर (सिडाटा), जिला पिथौरागढ़ के विरूद्ध पिथौरागढ़ कोर्ट में चैक बाउन्स के मामले में एन0आई0 एक्ट के तहत वाद चल रहा था । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। एसएचओ विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 प्रदीप कुमार, हे0 का0 आन सिंह, का0 ललित पांगती द्वारा कड़ी मेहनत कर, अभियुक्त को आर्मी स्कूल के पास धारचुला से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *