पिथौरागढ़ | अपराधों की रोकथाम हेतु आम जनमानस को लगातार जागरूक करने हेतु एसपी पिथौरागढ़ ने जनपद पुलिस को निर्देशित किया है । सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/कालेजों/ ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष पांगला अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कालेज जयकोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों व स्कूल के बच्चों को चौपाल लगाकर किया जागरूक किया । इस दौरान पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों व नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए ।
थाना कनालीछीना व थाना पांगला पुलिस ने चलाया स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम |














Leave a Reply