पिथौरागढ़ | थाना गंगोलीहाट पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ न्यायालय में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत वाद चल रहा था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इस कड़ी में अभियुक्त राजेन्द्र सिंह कन्याल, पुत्र हरीश सिंह, निवासी झनकट खटीमा, जिला उधम सिंह नगर के खिलाफ पिथोरागढ़ कोर्ट में घरेलू हिंसा के मामले में 20(6) घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला चल रहा था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । एसओ हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 सतेन्द्रपाल सिंह, हे0का0 नरेन्द्र राणा, हे0का0 खीम सिंह द्वारा अभियुक्त को उसके निवास स्थान बिसौटा सडासरिया, झनकट खटीमा, जिला उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
थाना गंगोलीहाट पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया अभियुक्त पर कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला चल रहा है |
















Leave a Reply