पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं मिशन मर्यादा के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी है
।
🔴 *नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी*
कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह मय पुलिस टीम ने चालक गोविन्द भौर्याल को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। जिसे तत्काल हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया।
🔴 *नियम तोड़ने वालों पर कड़ा प्रहार*
➡️ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 104 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई
➡️ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 42 लोगों पर चालानी/कानूनी कार्यवाही
⚠️ *संदेश साफ है — नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय है!*
















Leave a Reply